26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर आज सचिवालय में मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस/मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारीउन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।

See also  धर्मपुर विधानसभा में टिकट को लेकर हलचल, स्थानीय कार्यकर्ता को ही मौका देने की उठी मांग

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।