21 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पद संभालते ही एकशन में SP पिथौरागढ़

पद संभालते ही एकशन में SP पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव पद संभालते की एक्शन मोड में आ गई हैं। चमोली से पिथौरागढ़ आने के बाद रेखा यादव ने सभी थाना प्रभारियों/ पुलिस लाईन/ शाखा प्रभारियों के साथ वर्चुअल सैनिक सम्मेलन लिया। सभी थाना/चौकी/शाखा प्रभारियों का परिचय लेने के बाद उनके अधीन नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और सभी से उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका उचित निस्तारण करने का आश्वासन दिया । एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये –

 एसपी रेखा यादव के निर्देश

लोकसभा चुनाव सकुशल कराये जाने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रवेश प्वाइन्टों पर आने-जाने वाले वाहनों की 24 घण्टे सघन चैकिंग करने हेतु निर्देश दिये गये । सक्रिय अपराधियों, शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा आदतन अपराधियों पर गुण्डा एक्ट तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

See also  उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी, डीएम पिथौरागढ़ ने दिए निर्देश

आदर्श आचार संहिता लगने के पश्चात सभी एस0एस0टी0/ एफ0एस0टी0 टीमों को सक्रिय होकर 24 घण्टे सघन चैकिंग करने तथा सभी बैरियों/ चैक पोस्टों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाने व वीडियोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया ।

वर्तमान में जनपद स्तर पर चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों जैसे ईमानी अपराधियों की गिरफ्तारी, ऑपरेशन मुक्ति, सत्यापन आदि के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई ।

अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत समस्त शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण एकत्र कर उनको थाने में जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया ।

सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने वोटर आई0डी0 अपडेट कर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु निर्देश दिये गये ।

See also  AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने मंशा पर उठाए सवाल

बाहरी व्यक्तियों के शत प्रतिशत सत्यापन कर सम्बन्धित जनपदों के थानों से सत्यापित करने हेतु निर्देश दिये गये ।

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा अफवाहें व झूठी सूचनाएं देने वालों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही की जायेगी ।

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को, अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध खनन माफिया, अवैध शराब का कारोबार करने वालों/ होटल व ढाबों में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने व बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

IPS रेखा यादव को जानिए

रेखा यादव वर्ष 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं। पूर्व में सहायक पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक क्राइम & ट्रैफिक हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रही हैं।

See also  भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं