टिहरी लोकसभा में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायक और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े धन सिंह नेगी ने कांग्रेस छोड़ दी है। धन सिंह नेगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेजा है। नेगी जल्द ही बीजेपी में वापसी करेंगे।
2022 में टिकट कटने की वजह से धन सिंह नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। मगर 2 साल बाद ही वो फिर से बीजेपी में वापसी कर रहे हैं। धन सिंह नेगी ने कहा है कि वो लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेंगे। 2022 में बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिहरी से चुनाव लड़ाया था और वो जीत गए थे। पार्टी के इस फैसले के बाद ही तत्कालीन सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी ने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया था।

More Stories
पीएम मोदी का देहरादून में भव्य स्वागत
देहरादून में मंच पर दिखा पीएम मोदी और सीएम धामी का शानदार तालमेल
पीएम मोदी का दौरा, परवादून कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन