उत्तराखंड में दो लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। हरिद्वार और नैनीताल सीट से कौन लड़ेगा इस पर लंबा मंथन चला है। आज दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी उसके बाद किसी भी वक्त उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं।
हरिद्वार में हरीश रावत, करन माहरा और हरक रावत दावेदार हैं जबकि नैनीताल सीट से रणजीत र रावत, यशपाल आर्य, भुवन कापड़ी और प्रकाश जोशी का नाम दौड़ में शामिल है। हालांकि यशपाल आर्य चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं लेकिन उनके कई समर्थकों ने उन्हें नैनीताल से उतारने की मांग आलाकमान से की है। अब बड़ा सवाल है कि कांग्रेस हाईकमान किस पर भरोसा जताता है। जिन लोगों के नाम पैनल में हैं उनमें से ही किसी को टिकट मिलता है या कोई चौंकाने वाला फैसला लिया जाता है। फिलहाल निगाहें आज होने वाली सीईसी की बैठक पर ही टिकी हैं।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य