उत्तराखंड बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के नामांकन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें 22 मार्च को अल्मोड़ा लोकसभा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा नामांकन करेंगे। 22 मार्च को ही हरिद्वार से उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत भी नामांकन करेंगे लेकिन ये ऑनलाइन होगा।
टिहरी लोकसभा और पौड़ी लोकसभा पर नामांकन पार्टी के प्रत्याशी 26 मार्च को करेंगे जबकि 27 मार्च को नैनीताल सीट पर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट का नामांकन होगा। हर सीट पर नामांकन के दिन बीजेपी बड़ी रैली भी करेगी। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर बीजेपी नेता जनता के बीच मैसेज देने की कोशिश करेगी। हर उम्मीदवार के नामांकन में सीएम धामी भी मौजूद रहेंगे।

More Stories
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा
मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट