हरिद्वार और नैतिकता लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने उलझन दूर करने की कवायद जारी है। उत्तराखंड कांग्रेस के सभी बड़े नेता एकसाथ बातचीत की टेबल पर दिखाई दिए। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ दिल्ली में टिकट बंटवारे पर मंथन का दौर चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत टिकट को लेकर दिल्ली में पहली बार किसी बैठक में शामिल हुए हैं।
हरीश रावत के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीईसी मेंबर प्रीतम सिंह भी बैठक में शामिल हैं। सीईसी की बैठक से पहले उत्तराखंड की बची हुई दो सीटों पर आम सहमि बनाने की कवायद की जा रही है। हरिद्वार और नैनीताल सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान होना है। उम्मीद की जा रही है कि उत्तराखंड के बड़े नेता सीईसी की बैठक से पहले ही सबकुछ तय कर लेंगे उसके बाद सीईसी से मुहर लगेगी और औपचारिक ऐलान हो जाएगा।
दोनों सीटों पर दिग्गज नेताओं की दावेदारी है इसीलिए मामला उलझा हुआ है। इसीलिए कांग्रेस मुख्यालय में चल रही उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की यू बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नेताओं के बीच जो भी मतभेद हैं वो बातचीत के जरिये सुलझा लिए जाएं यही कोशिश है ताकि थो भी उम्मीदवार बने पूरी पार्टी उसके साथ खड़ी नजर आए। इसके अलावा लगातार पार्टी छोड़ रहे नेताओं के मुद्दे पर भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कुछ और विधायक पाला बदल सकते हैं लिहाजा उस स्थिति को लेकर भी उत्तराखंड कांग्रेस की लीडरशिप रणनीति तैयार कर रही है।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक