उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अजय भट्ट ने आज रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन कराया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा मौजूद रहे। सीएम धामी और अजय भट्ट ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया।
अजय भट्ट 2019 में पहली बार इसी सीट से सांसद चुने गए थे और बीजेपी ने इस बार भी उन्हें टिकट दिया है। सीएम धामी ने दावा किया कि पांचों सीटों पर जनता एक बार फिर से बीजेपी को जिताने का मन बना चुकी है। वहीं नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट से कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को उम्मीदवार बनाया है। प्रकाश जोशी ने भी आज ही नामांकन कराया है। जोशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन की तैयारी, सीएम धामी ने कही अहम बात
उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम