उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही अब अब 63 में से 56 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। इन सभी के पास 30 मार्च तक नाम वापसी का मौका है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद हरिद्वार लोकसभा में सात नामांकन खारिज हो गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए जांच के बाद जो नामांकन वैध पाए गए हैं, उनमें टिहरी लोकसभा सीट में 11, गढ़वाल में 13, अल्मोड़ा में 8, नैनीताल में 10 और हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 नामांकन शामिल हैं। हरिद्वार लोस सीट में तकनीकी कारणों से सात नामांकनपत्र खारिज किए गए हैं। वैध पाए गए नामांकन में अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते है, तो 30 मार्च की दोपहर 3 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सर्विस वोटर के लिए राज्य में जो आवेदन प्राप्त हुए थे, उनके निर्वाचक नामावलियां तैयार हो गई हैं। इसके आधार पर 93,187 सर्विस वोटर दर्ज हुए हैं, जिनमें 90 हजार 554 पुरुष एवं 2633 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं, पहले ये संख्या 93,357 थी।

More Stories
नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन की तैयारी, सीएम धामी ने कही अहम बात
उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम