14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस में नया बवाल!

उत्तराखंड कांग्रेस में नया बवाल!

उत्तराखंड में कांग्रेस की मीडिया टीम का ऐलान होने के बाद सियासी बवाल मच गया। दिल्ली से लिस्ट जारी हुई और देहरादून में तूफान उठने लगा। सोशल मीडिया के दौर में बात जंगल में लगी आग की तरह फैली और कुछ देर बाद भूल सुधार भी ली गई, लेकिन सियासी संग्राम अभी थमा नहीं है। अंदर खाने पार्टी में नाराजगी है और आलाकमान के फैसले को लेकर सवाल उठाए जान लगे हैं। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान मीडिया में पक्ष रखने के लिए पहले 18 नामों की लिस्ट जारी की। हैरानी इस बात को लेकर हुई कि इस लिस्ट में कांग्रेस छोड़ चुके दीपक बल्यूटिया का भी नाम था। लिस्ट में उनका नाम 8 वें नंबर पर लिखा गया था। अब सवाल ये उठा कि जब बल्यूटिया पार्टी छोड़ चुके हैं तो मीडिया पैनल में कैसे आ गए? दीपक बल्यूटिया नैनीताल से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को मैदान में उतार दिया, इसीलिए बल्यूटिया ने कांग्रेस छोड़ दी। उसके बावजूद उनका नाम लिस्ट में आना चर्चा का सबब बन गया। विवाद तेज हुआ तो फौरन लिस्ट अपडेट की गई और आठवें नंबर पर लिखा गया दीपक बल्यूटिया का नाम मिटाया गया और नई लिस्ट जारी की गई।

See also  सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से लिया चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

गुटबाजी को लेकर राजनीति

इतने सब से भी काम नहीं चला पूरा मामला अब गुटबाजी तक भी पहुंच गया है। पूर्व में प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं डॉ. प्रतिमा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी जिसमें उन्होंने गुटबाजी वाले आरोप लगा दिए। यानी मीडिया कमेटी की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस में महाभारत छिड़ी है और ठीक चुनाव के दौरान इस तरह का विवाद होना नये झगड़े की शुरुआत भी कर रहा है। अब सवाल यही है कि संगठन इस मामले को सुलझाने के लिए आने वाले दिनों में क्या कदम उठाता है। वैसे मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि बनाए गए हैं और अब पूरी टीम 18 की बजाय 17 लोगों की रह गई है।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप