प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए मोदी की उत्तराखंड में पहली सभा हो रही है। पीएम मोदी की रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल खुद तैयारियों का जायजा लिया। बीजेपी का दावा है कि मोदी की जनसभा में करीब 1 लाख लोग पहुचेंगे। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पूरा जोर लगा रही है लिहाजा आज की रैली के जरिये भी माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी। बीजेपी का दावा है कि इस बार हर लोकसभा सीट पर जीत का अंतर कम से कम 5 लाख वोट का रहेगा।

More Stories
चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा
सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम
सीएम धामी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा