24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में पुलिस बदमाशों की मुठभेड़

देहरादून में पुलिस बदमाशों की मुठभेड़

देहरादून के बसंत विहार में हुई लूट की घटना के संदिग्धों के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से संदिग्ध बदमाशों का पीछा करते हुए आ रही थी। आशारोड़ी के जंगल में बिहारीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी कुछ देर बाद ही गिरफ्तारी हो गई। बदमाशों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड पुलिस का एक SI भी घायल हुआ है। बदमाशों के साथ मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही SSP भी मौके पर पहुंच गए> बदमाश और SI दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही थी। पुलिस ने दूसरे बदमाश को जंगल से ही अरेस्ट कर लिया. दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार मिले हैं. इनमें एक पिस्टल कंट्री मेड और एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

48 घंटे में ही पकड़े गए बदमाश

13 अप्रैल को दिन में बसंत विहार में अनुराग चौक के पास तीन बदमाशों ने पर्ल हाइट सोसाइटी में फलों के कारोबारी विकास त्यागी के फ्लैट में लूट की घटना को अंजाम दिया था। विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर डरा धमकाकर साढ़े सात लाख रुपए और 20 तोले सोने की लूट की थी। दिन दहाड़े हुई लूट की इस वारदात से राजधानी देहरादून में हड़कंप मच गया था। दरअसल 14 अप्रैल को देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी थी। इसलिए देहरादून को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया था, उससे पहले हुई इस दुस्साहसिक लूट की घटना ने पुलिस विभाग को हिला दिया।

See also  महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग

कल ही पकड़ा गया था रेकी करने वाला आरोपी

देहरादून में लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग में मचे हड़कंप के बीच SSP ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाने के निर्देश दिए थे. पुलिस टीमें लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं. पुलिस टीम ने 14 अप्रैल को लूट के एक आरोपी ओमवीर को अरेस्ट किया था. आरोपी लुटेरे ने पूछताछ में बताया था कि उसने घटनास्थल की रेकी की थी। ओमवीर ने ही बदमाशों को घटनास्थल तक पहुंचाया भी था।

दो लुटेरों से हुई पुलिस की मुठभेड़: ओमवीर से मिले इस महत्वपूर्ण इनपुट के बाद पुलिस मुख्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बिहारीगढ़ के आसपास हैं. इस पर दून पुलिस ने बिहारीगढ़ पुलिस के साथ बिहारीगढ़ सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए आशारोड़ी पर चेकिंग बढ़ा दी. बदमाशों ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी. बदमाशों की गोली से SI सुनील नेगी घायल हो गए। मुठभेड़ में बदमाश फुरकान को गोली लगी जबकि वसीम कुछ देर बाद जंगल से ही पकड़ लिया गया।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल