14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

श्रीनगर में गोदियाल की जनसभा

श्रीनगर में गोदियाल की जनसभा

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल अपने चुनाव अभियान के तहत आज अपने गृह क्षेत्र श्रीनगर में रोड शो और जनसभा की। गोदियाल को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। गोलाबाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर गढ़वाल की जनता ने उन्हें सांसद चुना तो वो उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र को ओबीसी का दर्जा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने जंगली जानवरों से पहाड़ के लोगों को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताते हुए कहा वे इसके लिए स्पष्ट नीति बनाएंगे, जिससे लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। उत्तराखंड के जंगलों से स्थानीय लोगों को किस प्रकार से रोजगार मिले ये विषय भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

See also  सीएम धामी ने देश यूनिवर्सिटी में किया युवाओं से संवाद

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल करने, एवं अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने वादा भी जनता से किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी पर आरोप लगाया कि वे छै साल उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे , इन छह सालों पहाड़ में कई दुखद घटनाएं घटी लेकिन वे कभी भी यहां के लोगों के दुःख दर्द में शरीक नहीं हुए।

See also  सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से लिया चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा
Ad 1