24 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

महेंद्र भट्ट के आंसू, गोदियाल का तंज

महेंद्र भट्ट के आंसू, गोदियाल का तंज

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आंसू बहाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट पर निशाना साधा है। गोदियाल ने कहा कि जोशीमठ में महेंद्र भट्ट का बिखलना बीजेपी की बेबसी बता रहा है। गणेश गोदियाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट अपने गुरुओं यानी अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की तरह की झूठ बोलने में माहिर हैं और यही उन्होंने जोशीमठ में भी किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट जिस क्षेत्र में रोए वहां उन्होंने हार को देखकर आंसू बहाए। गोदियाल ने पूछा कि जब जोशीमठ में आपदा आई तब आप कहां थे? जब लोग रो रो कर मदद की गुहार लगा रहे थे और अपने घरों को टूटते देख रहे थे तब महेंद्र भट्ट कहां थे?

See also  यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू

भट्ट कर रहे नाटक- गणेश गोदियाल

गोदियाल ने ये भी कहा कि जब लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे तब महेंद्र भट्ट उन्हें माओवादी कह रहे थे। गोदियाल ने रैणी की आपदा और चमोली में करंट लगने से 17 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए भी महेंद्र भट्ट पर निशाना साधा। गोदियाल ने पूछा कि जब जनता तकलीफ में थी तब महेंद्र भट्ट के आंसू नहीं दिखे लेकिन चुनाव में वो आंसू बहा रहे हैं। गणेश गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा कि जिस उम्मीदवार के लिए महेंद्र भट्ट आंसू बहाकर वोट मांग रहे हैं शायद उनसे ही भट्ट को डर लग रहा है। गोदियाल ने अनिल बलूनी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने तीरथ रावत और त्रिवेंद्र रावत के साथ कैसा व्यवहार किया ये सबको पता है। गोदियाल ने कहा कि महेंद्र भट्ट के आंसू जनता के लिए नहीं बल्कि खुद के सियासी भविष्य को लेकर है। गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट को नाटक करने में माहिर बताया। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा जो नेता जनता के संकट में उनसे दूर भागता हो उसका रोना कोई मायने नहीं रखते। गोदियाल ने कहा महेंद्र भट्ट के आंसू महेंद्र भट्ट को मुबारक।

See also  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश