पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए विमान सेवा अब तक शुरू नहीं हो पाई है। धामी सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले फ्लाई बिग कंपनी की 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ किया था। तब दावा किया गया था कि अप्रैल में विमान सेवा शुरू भी हो जाएगी लेकिन अब तक कोई हलचल नहीं दिख रही है।
लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा नियमित रूप से शुरू होने की उम्मीद थी। दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों को भी विमान सेवा शुरू होने से राहत मिलती, लेकिन सरकार ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया और नियमित सेवा शुरू नहीं की। अब चुनाव भी खत्म हो गए हैं ऐसे में दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच विमान सर्विस शुरू हो पाएगी या नहीं इसे लेकर भी सस्पेंस बढ़ गया है।
सवाल यही है कि क्या चुनाव में फायदा उठाने के मकसद से आनन फानन में सिर्फ दिखावे के लिए हवाई सेवा बहाली की बात की गई और ट्रायल लैंडिंग के जरिए लोगों को खोखले सपने दिखाए गए?

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा