14 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम का विस्तार

कांग्रेस सोशल मीडिया टीम का विस्तार

आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए। सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि संघर्ष अभी रूका नही है, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब आगामी चुनावों में हम सबको कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करना होगा, साथ ही भाजपा के जुमलों व झूठ का पर्दाफाश कर देश एवं प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य करना है। नेगी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं जो आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगें तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे एवं प्रदेश स्तरीय चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो हर हमेशा भाजपा की सोशल मीडिया द्वारा दुष्प्रचार का जवाब देने के हमेशा तैयार रहेंगे।

See also  उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई गई

उत्तराखंड सोशल मीडिया में कार्यकारी अध्यक्ष निम्न प्रकार हैं-

क्र0स0 नाम पदनाम

1 घनश्याम फुलेरा कार्यकारी अध्यक्ष

2 एच0एन0 चमोली कार्यकारी अध्यक्ष

3 शरद चन्द शाह कार्यकारी अध्यक्ष

4 मधुसूदन सुन्द्रियाल कार्यकारी अध्यक्ष