बाबा केदारनाथ की यात्रा का आगाज 10 मई से होगा। मगर आज से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बाबा की पंचमुखी डोली आज केदारनाथ धाम को प्रस्थान कर प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी।
आज पूर्वाह्न भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा यहां रात्रि प्रवास करेगी तथा मंगलवार 7 मई को पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से चलकर फाटा प्रवास करेगी। बुद्धवार 8 मई को डोली गौरीकुंड तथा बृहस्पतिवार 9 मई को गौरा माता मंदिर गौरीकुंड से चलकर शाम को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थियों के दर्शनार्थ खुल जाएंगे।

More Stories
पहाड़ के बेटे ऋषभ रावत ने 70 KM की हिमालयी दौड़ पूरी कर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
रुद्रप्रयाग में सीएम धामी ने किया लाइब्रेरी का अवलोकन
कांग्रेस की न्याय यात्रा पर महेंद्र भट्ट ने कसा तंज