राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए एवं रुद्राभिषेक और विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं से धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सामुहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन एवं मंदिर समिति के सभी लोग अपना बेहतरीन योगदान दे रहे हैं।

More Stories
रेल मंत्री से मुलाकात, त्रिवेंद्र रावत बोले प्राथमिकता में शामिल है उत्तराखंड का विकास
यूनिवर्सिटी के जमीन मुद्दे को लेकर यशपाल आर्य का धामी सरकार पर निशाना
ऋषिकेश के बापूग्राम को लेकर सरकार की घेराबंदी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में मुद्दा उठाने की कही बात