हरिद्वार लोकसभा सीट पर पहले चरण की गिनती के बाद त्रिवेंद्र रावत आगे चल रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत को 5178 वोटों की लीड मिली है। त्रिवेंद्र को अब तक 37074 वोट मिले हैं जबकि वीरेंद्र रावत को 31896 वोट मिले हैं। वहीं हरीश रावत ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है।
हरीश रावत ने कहा है अभी-अभी मुझे मालूम हुआ है कि जो मतगणना के प्रारंभिक रुझान आयेंगे, चाहे देहरादून से हो, चाहे हरिद्वार से हो, वो ऐसे क्षेत्रों से आयेंगे जहां बहुत लंबे समय से कांग्रेस कमजोर स्थिति में है, तो हमारे कार्यकर्ता साथी उन रुझानों को देखकर कोई निष्कर्ष न निकालें।
निष्कर्ष छठे, सातवें राउंड की मतगणना के बाद हम मंथन करेंगे और निष्कर्ष क्या निकालना है! निष्कर्ष संघर्ष का है, हम जीतेंगे और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत होगी। आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन