उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे और विजय हुए। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अजय भट्ट ने जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 772671 वोट प्राप्त किए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याश प्रकाश जोशी को 334548 से शिकस्त दी।
ये जीत इस लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर सबसे बड़े अंतर वाली है। गांव के एक गरीब कार्यकर्ता ने मेहनत और संघर्ष के बाद सब्जी बेचने से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री बनने तक का सफर तय किया और सबके सामने उदाहरण भी पेश किया। अजय भट्ट उत्तराखंड में बीजेपी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में ही बीजेपी ने 2017 में उत्तराखंड का चुनाव जीता था तब उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था लेकिन वो रानीखेत विधानसभा से चुनाव हार गए थे। 2019 में बीजेपी ने उन्हें नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट से उम्मीदवार बनाया और जीत दर्ज की।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन