14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रविंद्र आनंद का महेंद्र भट्ट पर प्रहार

रविंद्र आनंद का महेंद्र भट्ट पर प्रहार

देहरादून मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र आनंद ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर निशाना साधा। दरअसल महेंद्र भट्ट ने अयोध्या में भाजपा की हार और चुनाव में खराब प्रदर्शन करने के बाद सनातनियों पर सवाल उठाए थे। महेंद्र भट्ट ने कहा था कि अयोध्या में बीजेपी सांसद को ना जिताकर लोगों ने
नरेंद्र मोदी को राम मंदिर बनाने की सजा दी है। इसी बयान पर पलटवार करते हुए रविंद्र आनंद ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मंदिर बनाने की नहीं बल्कि ढोंग करने की सजा मिली है ।रविंद्र आनंद का महेंद्र भट्ट पर प्रहार

उन्होंने कहा जिस तरह नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने मंदिर एवं धर्म के नाम पर ढोंग किया और बिना पूरी तैयारी के आनन-फानन में अयोध्या में बिना शंकराचार्यो की अनुमति के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को राजनीतिक बनाया गया, उसी का दंड भगवान राम ने मोदी को दिया है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता भी अजीबोगरीब बयान देते रहते हैं जिससे वह स्वयं ही हंसी के पात्र बनते हैं ।

See also  55 लाख की समीक्षा ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

 माफ़ी मांगें महेंद्र भट्ट- रविंद्र आनंद

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा देश के सनातनियों पर सवाल उठाना शर्मनाक बताया है एवं कहा यह एक ओछी एवं सस्ती राजनीति का उदाहरण है उन्होंने कहा महेंद्र भट्ट को यह समझना चाहिए कि वह सनातनियों पर सवाल खड़ेकर कर अपने लिए पतन का रास्ता खोज रहे हैं अयोध्या में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर शंकराचार्य सहित देश के कई सनातनियों ने सवाल खड़े किए थे उसके बावजूद नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा धन बल एवं सत्ता के सहारे मनमाने ढंग से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई जो की किसी भी दृष्टिकोण से ठीक नहीं था जिससे पूरे देश के सनातनी आहट थे एवं इसी की सजा सनातनियों एवं जनता ने इस चुनाव में भाजपा को दी ।

See also  सीएम धामी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा

उन्होंने आगे कहा कि महेंद्र भट्ट नरेंद्र मोदी की फोटो की जो बात कह रहे हैं लगता है वह भूल गए कि वो घर-घर जाकर नरेंद्र मोदी की फोटो दिखाकर ही वोट मांग रहे थे बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी की फोटो के नाम पर ही वोट मांग रहे थे लेकिन जनता ने पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के चेहरे को नकार दिया। उन्होंने अंत में कहा कि महेंद्र भट्ट को तत्काल अपने इस बयान पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम जल्द ही सामने आएंगे ।

See also  त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा
Ad 2