13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कुमारी सैलजा की कांग्रेस नेताओं को चिट्ठी

कुमारी सैलजा की कांग्रेस नेताओं को चिट्ठी

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों एवं वरिष्ठ नेतागणों का आह्रवान करते हुए कहा कि बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुट जांय। कांग्रेस पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, ब्लाक व नगर अध्यक्षों को लिखे पत्र में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों, गरीबों की हिमायती रही है तथा कांग्रेस पार्टी ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाईयों को जाना तथा जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है। राहुल गांधी ने पूरे देश में पत्र यात्रा कर भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की जनता को जगाने का काम किया जिसका लाभ हमें लोकसभा चुनाव में मिला। कांग्रेस पार्टी ने पांच न्याय पच्चीस गारंटी के माध्यम से जनता को न्याय दिलाने का वादा किया है।

See also  CM धामी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएं- सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, महंगाई, और भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस पार्टी इन सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकारों की विफलताओं के उजागर करने के साथ ही जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाना है तथा कांग्रेस पार्टी के वादे एव ंगारंटियों को जनता के बीच लेजाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि हम जन सरोकार के मुद्दों के बल पर निश्चित रूप से उपचुनावों में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भारी बहुमत से विजय हांसिल करेंगे।

See also  सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम से लिया चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा