चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने आज जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के दूसरे चरण में संचालित कार्यो को मिशन मोड में पूरा किया जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है,
उनकी जियो टैगिंग की जाए। एफएचटीसी के बाकी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। हर घर जल ग्रामों के सत्यापन कार्यो में प्रगति लाए। कही पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए, ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। इस दौरान सभी डिवीजनों के अन्तर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की और कार्यदायी संस्थाओं को अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन
कारगी डंपिंग जोन की बदहाल व्यवस्था पर ज्योति रौतेला ने उठाए सवाल, देहरादून नगर निगम और जिला प्रशासन को घेरा
बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ