मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खतौनी की अधिकृत प्रति के लिए लोगों को तहसील जाने की जरूरत न पड़े। ऑनलाइन माध्यम से ही निर्धारित शुल्क की व्यवस्था कर अधिकृत प्रति उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों को ‘अपुणि सरकार पोर्टल’ के तहत सेवा के अधिकार में मिलने वाली सेवाएं निर्धारित समयावधि में देने एवं इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की अधिक से अधिक सेवाएं पोर्टल से जोड़ी जाएं एवं तहसीलों में बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।
अधिकारियों को खतौनी पुनरीक्षण व अद्यतन किये जाने और खतौनी में दर्ज खातेदारों और सह खातेदारों का नवीन डाटाबेस तैयार किये जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। राजस्व अभिलेख में दर्ज सम्पूर्ण भूमि का आधुनिक विधि से जल्द सर्वे किये जाने के निर्देश दिए।

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन