चमोली में हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर सभी विभागों की बैठक ली। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए आपसी समन्वय और जन सहभागिता के साथ वृहद स्तर पर पौधरोपण कर उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें।
सभी अधिकारी और कर्मचारी हरेला पर्व पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। ब्लाक, तहसील, थाना, चौकी, स्कूल, वन पंचायत एवं कार्यालय परिसरों में भी वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाए। मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं युवक मंगल दलों और जन सहभागिता से हरेला पर्व पर पेयजल स्रोतों, सरोवर, नदी और सड़क किनारे वृहद रूप से पौधरोपण किया जाए।

More Stories
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की, बचे हुए काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश
सीएम धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा
विधि-विधान के साथ खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट