5 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उपचुनाव में जीत पर क्या बोले माहरा?

उपचुनाव में जीत पर क्या बोले माहरा?

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बदरीनाथ और मंगलौर के उपचुनाव में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों के विजय होने पर वहां की  जनता एवं कांग्रेस कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामायें दी है। उन्होंने कहा कि ये जीत इंडिया गंठबन्धन की जीत है। गठबंधन के सभी सहयोगियों का इस जीत में योगदान है और भविष्य में भी हम इसी प्रकार एक जुटता के साथ लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगें और आने वाली चुनौतियों को सामुहिक रूप से मुकाबला करेंगे। करन माहरा ने कहा कि ये जीत संविधान और लोकतंत्र को जिन्दा रखने की जीत है। इस असवर पर करन माहरा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं एवं गठबंधन के सभी सहयोगी संगठनों को भी बधाई देते हुए कहा कि दोनों विधानसभाओं में सभी ने रातदिन मेहनत कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाये जाने का काम किया है इसके लिए सब बधाई के पात्र हैं।

See also  दून डिस्ट्रीब्यूशन एसोशिएशन के पदाधिकारियों का प्रदर्शन, उठाई ये मांग

जनता ने लोकतंत्र बचाया- माहरा

करन माहरा ने बद्रीनाथ से लखपत बुटोला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को विधायक चुने जाने पर कांग्रेस भवन देहरादून में दोनों प्रत्याशियों के विजय होने पर पटाखे एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा  राहुल गांधी जी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैजला, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह के सफल मार्गदर्शन के लिए उनका धान्यवाद व्यक्त किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खगडे और राहुल गांधी के सफल नेतृत्व में देश में लगातार कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है और नित नये आयाम गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह राज्य सरकार के ईशारे पर चुनाव को प्रभावित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा काम किया गया उसे पूरे राज्य ने देखा है। मंगलौर विधानसभा में बीजेपी के जिन उपद्रवियों द्वारा मतदान के दौरान खुलेआम गोलियां चलाई गई वह आज भी खुलेआम घूम रहे है। अभीतक उन लोगों को गिरफतार नही किया गया है। जो चिन्ता का विषय है।  करन माहरा ने कहा कि दोनों सीटों की जनता ने लोकतंत्र बचाने का काम किया साथ ही नकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टी को सबक सिखाया।

See also  दून यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया 1 दिन का वेतन

बीजेपी शासन में अराजकता- माहरा

करन माहरा ने कहा कि जब से केन्द्र में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विरोधियों को डरा धमकाकर किसी भी हालत में सत्ता हथियाना चाहती है जिसे देश की जनता कभी भी साकार नही होने देगी। उन्होंने कहा बीजेपी के नेता तिल का ताड़ बनाने में माहिर है, झूठ बोलकर सत्ता केवल और केवल एक बार हासिल की जा सकती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश को एक सूत्र में बॉधने का काम कर सकती है और ’’सर्वधर्म संभाव’’ को जिन्दा रख सकती है।

See also  नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार को त्रिवेंद्र रावत ने बताया भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकान्त धस्माना, अमरजीत सिंह, पूरन सिंह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, गोदावरी थापली, विरेन्द्र पोखरियाल, प्रवीन त्यगी, मानवेन्द्र सिह, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, आशीष नौटियाल, प्रवक्ता मोहन काला, सुलेमान अली, सलीम खान, मनीष नागपाल, अभिनव थापर, दर्शन लाल, प्रदेश, राजेश चमोली,, विनोद डबराल, अवधेश पन्त, सुशील राठी, गिरिराज किशोर हिन्दवाण, अनूप कपूर, पिया थापा, ललित भद्री, अनुराग मित्तल, मो. बिरेन्द्र पंवार, नजमा खान, जगदीश धीमान, सरिता नेगी, सूरज क्षेत्री, आदर्श सूद, गुल मौहम्मद, शरीफ अहमद बेग, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा आदि ने भी विजयी दोनों विधायकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।