23 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बॉबी पंवार के समर्थन में आए हरदा

बॉबी पंवार के समर्थन में आए हरदा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवा नेता बॉबी पंवार का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही सरकार को बॉबी के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने से बाज आने की चेतावनी दी है। हरीश रावत ने कहा है बॉबी पंवार अब एक जाना-पहचाना नाम, जिसने हम राजनीतिक दलों के वर्चस्व को भी लोकसभा के चुनाव में चुनौती दी। हमारे ऐसे लड़के और लड़कियां जो सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं, ऐसे बेरोजगार लोगों के लिए निरंतर संघर्षरत है, परीक्षा में धांधली आदि का पर्दाफाश करने वाला बॉबी पंवार और अब सरकार बॉबी पंवार को अपराधिक मामलों में निरुद्ध करना चाहती है। मैं, मुख्यमंत्री जी से अपील करता हूं कि इस मामले में हस्तक्षेप करें और पुलिस से कहें कि बेवजह उन पर आपराधिक मुकदमे न लगाया जाएं।

See also  जन जन की सरकार को बताया गया सफल