11 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जीत के बाद हार की समीक्षा

जीत के बाद हार की समीक्षा

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें लगातार तीसरी बार हारने वाली कांग्रेस अब समीक्षा में जुटी है। चुनाव नतीजों के 1 महीने 14 दिन बाद फैक्ट फाइंडिंग टीम देहरादून पहुंची है। कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सांसद रजनी पाटिल 3 दिनों तक अलग अलग सीटों पर मिली हार की समीक्षा करेंगे। आज सबसे पहले अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ चर्चा की गई। बाद में संसदीय क्षेत्र के सभी एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लॉक और नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। दूसरे राउंड में नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक और नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ कमेटी से मंथन किया। 19 जुलाई यानी कल 10 बजे से गढ़वाल संसदीय, 2 बजे से टिहरी संसदीय और शाम 5 बजे से हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक होगी। 20 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठन, विभाग और प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी। राज्य के नेताओं से फीडबैक लेने के बाद आलाकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके बाद आगे का प्लान तैयार किया जाएगा। हालांकि उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस उत्साहित है ऐसे में पार्टी शायद ही कोई बड़ा फैसला ले।

See also  रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट और रेल सर्विस को लेकर की बात