17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बसंती बिष्ट को एक और सम्मान

बसंती बिष्ट को एक और सम्मान

आकाशवाणी देहरादून की ‘ए’ ग्रेड कलाकार पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बसंती बिष्ट को गढ़वाली लोक संगीत में आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड प्रदान किया गया है। ग्राम ल्वाणी, जिला चमोली में जन्मी जागर गायिका डॉ. बसंती बिष्ट ने वर्ष 1996 में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित स्वर परीक्षा में गढ़वाली लोक संगीत में ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किया। उसके पश्चात उन्हें ‘बी हाई’ और वर्ष 2013 में ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया। टॉप ग्रेड आकाशवाणी द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च ग्रेड है। आकाशवाणी की परंपरा के अनुसार, अब उन्हें विदुषी की उपाधि प्राप्त हो गई है। आकाशवाणी देहरादून के कार्यालय में कार्यक्रम प्रमुख श्री शिवराम सिंह रावत ने डॉ. बसंती बिष्ट को इस आशय का प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ. बसंती बिष्ट को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री से नवाज़ा गया था। इसके अलावा उनके नाम कई पुरस्कार दर्ज हैं।

See also  टिहरी झील को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन

इस अवसर पर सहायक निदेशक (कार्यक्रम) मंजुला नेगी, संगीत अनुभाग प्रमुख अनिल भारती, कार्यक्रम अधिशासी राकेश ढौंडियाल,  रॉबिन करमाकर और सुनील सिंह कार्की उपस्थित थे।