22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बूढ़ाकेदार में आपदा राहत जारी

बूढ़ाकेदार में आपदा राहत जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड के बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर लगातार विधायक घनसाली श्री शक्ति लाल शाह एवं जिला अधिकारी टिहरी श्री मयूर दीक्षित से राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तिनगढ़ गांव के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्र के अन्य संवेदनशील गाँवों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्थानीय निवासियों के मवेशियों एवं अन्य पालतू पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने की व्यवस्था करने तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाए जाने के निर्देश दिए है।

See also  उत्तराखंड में बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा

लोगों को दी जा रही मदद- डीएम

जिलाधिकारी ने बताया कि बालगंगा क्षेत्र तोली गांव में हुई 02 जनहानि हुई है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख के राहत राशि के चेक तथा आवास क्षति का 01 लाख 35 हजार रुपए का चेक कल ही तत्काल उपलब्ध कराए गए। 2 पशु हानि होने पर संबंधित पशुपालकों को 57 हजार 500 रुपए की मुआवजा राहत राशि के चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि तिनगढ़ गांव को कल ही खाली कराकर प्रभावित परिवारों को अस्थाई राहत शिविर रा.ई.का. बिनकखाल में शिफ्ट किया गया। शिविर में प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया की जनपद में 03 राज्य मार्ग, 02 जिला मार्ग तथा 26 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने की कार्यवाही प्रगति पर है।

See also  चुनावी मोड में कांग्रेस, बदरीनाथ से गणेश गोदियाल की अगुवाई में शुरू हुई न्याय यात्रा

उन्होंने बताया कि आपदाग्रस्त ग्राम तोली, जखाणा, कोट, विशन, थाती बूढ़ा केदार, पिंसवाड़ उरणी, अगुण्डा, कोटी आदि ग्रामों में सार्वजनिक रास्ते, कृषि भूमि, सड़क, पेयजल लाईन, विद्युत आदि परिसम्पत्तियों के क्षति आंकलन/सर्वे कार्य हेतु कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को अतिवृष्टि/बादल फटने से पिन्सवाड़ में तोली, कोटी, जखाणा, पिन्सवाड़, अगुण्डा में ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिसकी सुचारीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

See also  यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 2