23 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ का धरना जारी

कर्मचारी महासंघ का धरना जारी

संपू कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज देहरादून स्थित एकता विहार धरना स्थल में निगम कर्मचारियों का 32वें दिन भी धरना जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने अपनी एक सूत्रीय नियमितीकरण की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाया है। इसी क्रम में आज भी पूरे कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया। वहीं बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। निगम कर्मचारियों ने सभी जनपदों में विभिन्न माध्यमों से एक सूत्रीय नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करवाया।

See also  सीएम धामी ने किसानों को लेकर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सरकार को गुरु रानी का सीधा संदेश

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि सरकार निगम कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी ।।। काम भी करेंगे।। धरना भी देंगे ।। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृहद स्तर पर पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाएंगे।।। इस मंत्र के साथ आंदोलन पर डटे हैं।। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में जहां जोगिंदर लाल, संजय भट्ट, विजय पुरोहित ,जयपाल बिष्ट, अनिल जोशियाल, प्रेम सिंहरावत, श्यामलाल सेंजवाल बृजमोहन कोठियाल, सुमेर सिंह रावत, कर्मचारियों के माध्यम से बृहद स्तर पर पौधा रोपण, स्वच्छता कार्यक्रम और ज्ञापन दिलवा रहे हैं‌। वहीं कुमाऊँ मंडल में कर्मचारियों के माध्यम सेकंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, कैलाश आर्य, महेश चंद्र, महेश कुमार दास, महिमन कफलिया, गणेश चनियाल, पौधारोपण,स्वच्छता कार्यक्रम व ज्ञापन भिजवा रहे हैं।

See also  पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस