उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। दर रात गौरीकुंड में पहाड़ी से चट्टान टूट गई, जिसकी चपेट में 10 से ज्यादा लोगों के आने की सूचना है जो अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
खराब मौसम से रेस्क्यू में दिक्कत
मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंच चुकी है। मगर भारी मलबा और खराब मौसम की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरीकुंड में डॉट पुलिया के पास भारी बारिश एवं ऊपर से बोल्डर गिरने के कारण सर्च औक रेस्क्यू कार्य को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं। जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार मौजूद हैं।
दबे लोगों को निकालना चुनौती
कुछ व्यक्तियों के दबे होने की आकांक्षा जताई जा रही है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी