16 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों के समर्थन में आरआरपी

कर्मचारियों के समर्थन में आरआरपी

बिरला यामा के कर्मचारियों के रुके हुए वेतन और अन्य देयकों का भुगतान करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने बिरला यामा के कर्मचारियों को साथ में लेकर डोईवाला के एसडीएम कार्यालय पर एक बड़ा प्रदर्शन किया तथा उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि बिरला यामा कंपनी की सभी संपत्तियां अटैच करके नीलाम किया जाए तथा कंपनी के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान कराए जाएं। बिरला यामा कंपनी के कर्मचारी यूनियन के नेता बालम सिंह रावत ने कहा कि कंपनी ने कर्मचारियों का लगभग 80 करोड रुपए भुगतान करना है, लेकिन अब कंपनी की जमीन बेचे जाने की तैयारी है।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि पार्टी कर्मचारियों के साथ किसी भी तरीके का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी की सचिव सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि जब कंपनी को सील करके प्रशासन के सुपुर्द किया गया था तो फिर कैसे कंपनी के अंदर लगभग 60 लख रुपए से अधिक की मशीनें चोरी हो गई, इसके लिए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए

See also  16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल, सहसचिव राजेंद्र गुसाई, सुरेंद्र सिंह चौहान, विनोद कोठियाल सहित बिरला यामा कंपनी के दर्जनों कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल थे।