उत्तराखंड बीजेपी अपने संगठन को लगातार मजबूत करने का काम कर रही है इसी क्रम में आज राजधानी देहरादून के निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ किया। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत भारी तादात में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और हमारी राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद आज प्रदेश की कार्यशाला है आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है उन्होंने बताया कि पिछली बार सदस्यता अभियान में 16 लाख लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का काम किया था इस बार हमने लक्ष्य रखा है कि 20 लाख लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे इस उन्होंने कहा हमने सदस्यता का केंद्र पोलिंग बूथ को रखा है और भारतीय जनता पार्टी की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर भारी तादात आम ज़नाता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का काम करेंगी।
More Stories
सीएम धामी ने किया किताब का विमोचन
नियमितीकरण की मांग का आंदोलन 362 दिन से जारी
पंचायत चुनाव को लेकर ऋषिकेश में कांग्रेस की अहम बैठक