17 September 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों का आंदोलन 57वें दिन भी जारी

कर्मचारियों का आंदोलन 57वें दिन भी जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 57वें दिन भी निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय नैनीताल में वृहद स्तर पर पौधारोपण के साथ धरना प्रारंभ किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत निगम कर्मचारियों ने निगम की इकाइयों के फसल में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि आज होने वाली निदेशक मंडल की बैठक स्थगित हो गई इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

गुरु रानी ने कहा कि अब निदेशक मंडल की बैठक 5 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि अगर 5 सितंबर की बैठक में निगम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई तो 6 सितंबर से निगम कर्मचारी निगम मुख्यालय में क्रमिक अनशन प्रारंभ कर देंगे। उन्होंने कहा कि समूचे कुमाऊं मंडल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी 30 अगस्त से 5 सितंबर तक वृहद स्तर पर पौधारोपण करेंगे। और सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में निगम के कर्मचारी 5000 पौधों का रोपण करेंगे। आज के कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कपकोटी ,पीतांबर दुमका, गौतम कुमार, अरविंद नेगी ,हरीश कांडपाल , नीता आर्या दीपक पांडे, जतिन ,राहुल नीरज ,सतीश ,नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  शिल्पी अरोड़ा को यहां मिली निदेशक की जिम्मेदारी