लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम ने सभी सांसदों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। पीएम ने विपक्ष के गठबंधन को घमंडिया करार दिया। पीएम ने कहा कि विपक्ष घमंड में है और अपने नए गठबंधन का टेस्ट करने के लिए ही अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मोदी ने विपक्ष पर तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बीजेपी सांसदों को विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रहने को कहा। संसदीय दल की बैठक में पीएम ने परिवारवाद, करप्शन, तुष्टिकरण इंडिया छोड़ो का नारा भी दिया। 9 अगस्त से इसी नारे के साथ बीजेपी देशव्यापी अभियान भी चलाएगी। इसका मकसद विपक्ष को बेनकाब करना है। पीएम ने फिर दोहराया कि 2024 में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। पीएम ने भरोसा जताया कि सरकार के काम के आधार पर जनता का समर्थन मिलेगा। पीएम ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने को लेकर भी विपक्ष को घेरा। पीएम ने कहा कि विपक्ष सेमीफाइनल की मांग कर रहा था जिसका नतीजा कल राज्यसभा में आ गया है। लिहाजा 2024 के फाइनल में भी रिजल्ट ऐसा ही रहने वाला है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर सत्ता के लिए बेमेल तालमेल करने का आरोप भी लगाया।

More Stories
अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी
जंतर-मंतर पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, प्रेस क्लब में बताई जुल्म की हकीकत
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित