13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ यात्रा रूट सही करने की कवायद

केदारनाथ यात्रा रूट सही करने की कवायद

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव कुंड पुल आज छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। भारी वाहनों को अभी चुन्नी बैंड वाले वैकल्पिक मार्ग से ही जाना होगा। पुल के समीप प्रस्तावित बेली ब्रिज के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी  सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के साथ पुल को सुरक्षित करने एवं यातायात जल्द शुरू करने का कार्य किया। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि पुल के आधार को मजबूत करने के लिए कंक्रीट दीवार का निर्माण किया गया है। पुल की मजबूती बढ़ाने एवं परखने के बाद आज से छोटे वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया है।

See also  नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

विकल्प के तौर पर पुल से बैराज की ओर 10 मीटर की दूरी पर बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब 70 मीटर स्पान का पुल तैयार किया जा रहा है जिसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को अप्रूव करने भेजा गया है।

यात्रा मार्ग पर संगम सुरंग का मरम्मत कार्य भी लगभग पूर्ण होने वाला है। 15 सितंबर तक सुरंग आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वॉशआउट क्षेत्र में भी छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए तेजी से कार्य चल रहे हैं। अनुकूल मौसम अनुसार छोटे वाहनों की आवाजाही यहां भी शुरू हो जाएगी।

See also  सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी