पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल नेतृत्व में और पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया हुआ है, इसी क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK 08 AF 9000 डस्टर में 04 पेटी (48 बोतल) मेकडॉवल्स नम्बर वन विस्ह्की अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है।
जिनके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
अभियुक्त का विवरण
आशीष पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम किणजाणी, पोस्ट चन्द्रनगर, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बन रह विकास का अहम फैक्टर
मुख्य सचिव ने किया पंतनगर एयरपोर्ट का दौरा, विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा की