मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हाइ पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता के दौरान डीआईसीसीसी प्रोजेक्ट तथा इसके कंपोनेन्ट को आईटीडीए को सौंपते हुए इसमें पुलिस विभाग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करने के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया।
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने ब्रिज एण्ड रूफ लिमिटेड तथा डीएससीएल के मध्य विवाद पर निर्णय हेतु लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा नियोजन विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आज की बैठक में डीआईसीसीसी के तहत राजस्व भागीदारी तथा सस्टेनिबिलिटी पॉलिसी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम को ई-बसों को सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
बैठक में सचिव नितेश झा, विनय शंकर पाण्डेय, बृजेश संत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में तेजी
सतपाल महाराज के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
ज्योलिकोट में खराब पानी सप्लाई मुद्दे पर सीएम का एक्शन, जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 अफसर सस्पेंड