पौड़ी में पुलिस कप्तान की ओर से अधिकारियों को सघन चेंकिंग कर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान यश प्रजापति को बिना नम्बर ट्रैक्टर ट्रॉली, शिवम ट्रैक्टर को ट्रॉली नम्बर UA12-6388 व सुरेश को ट्रैक्टर ट्रॉली नम्बर UK15B-9741में अवैध खनन सामग्री को परिवहन करने पर उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया।
जिसकी अवैध खनन से सम्बन्धित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्रेषित की गयी। अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का अभियान लगातार जारी।

More Stories
सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो में सीएम धामी ने की शिरकत
पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम धामी
ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग