भारतीय हॉकी टीम ने स्वंतत्रता दिवस से पहले देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। टीम इंडिया ने एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में भारत ने मलेशिया को 4_3 से हराकर जीत हासिल की। चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल में आज रात मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पिछड़ रहा था लेकिन एक मिनट के अंदर दो गोल कर भारत ने 3-3 की बराबरी की। आखिरी क्षणों में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. इससे पहले भारत ने साल 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन बना था। एशियन गेम्स से पहले भारत की ये बड़ी जीत है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भी भारत की टीम गोल्ड मेडल जीतने की मजबूत दावेदार हो गई है।

More Stories
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप गढ़वाल हीरोज़ फुटबॉल क्लब ने छठी बार जीता खिताब, उत्तराखंड के तीन सांसदों ने दी बधाई
बाबा साहेब के मुद्दे पर प्रतिमा सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला
उधमसिंह नगर की टीम बनी उत्तराखंड प्रीमियर लीग की चैंपियन