17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ रूट पर रास्ते सही करने का काम जारी

केदारनाथ रूट पर रास्ते सही करने का काम जारी

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के महत्त्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच विगत 31 जुलाई को अतिवृष्टि से वॉशआउट आउट एरिया के सामने मंदाकिनी नदी के बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास रास्ता तैयार किया जा रहा है। डीडीएमए द्वारा करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाले मार्ग का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। मार्ग तैयार होने से श्री केदारनाथ धाम यात्रा संचालन में बड़ी राहत मिलेगी।

एई डीडीएमए राजविंद बघेल ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला पैदल बाईपास मार्ग मंदाकिनी नदी के बाएं ओर तैयार होने जा रहा है। नदी पार करने एवं वापस आने के लिए दो अस्थाई पुल भी तैयार होने हैं। करीब 70 मजदूर इस पर कार्य कर रहे हैं जल्दी बाईपास मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मार्ग के तैयार होने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

See also  उत्तराखंड पुलिस फिर चलाएगी वेरिफिकेशन ड्राइव, कानून व्यवस्था के मद्देनजर फैसला