जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को कर्णप्रयाग के भूधंसाव क्षेत्र बहुगुणा नगर का निरीक्षण किया और प्रभावितों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को प्रकरणों का अध्ययन कर शासन को अवगत करवाते हुए निस्तारण का भरोसा दिलाया।

प्रभावितो ने जिलाधिकारी से कहा कि वो विस्थापन नहीं चाहते है। भूधंसाव से उनके मकानों को जो क्षति हुई है उसका निर्धारित सर्किल रेट पर उनको मुआवजा दिया जाए और उसके बाद बहुगुणा नगर का ट्रीटमेंट किया जाए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि 39 परिवारों में से एनएच की कटिंग से प्रभावित चार परिवारों को मुआवजा दिया जा रहा है और एक अन्य परिवार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबकि 34 परिवारों को सर्किल रेट पर मुआवजा वितरण के लिए 13.85 करोड़ का मूल्यांकन किया गया है। सिंचाई विभाग द्वारा बहुगुणा नगर के ट्रीटमेंट के लिए 41 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम संतोष पांडेय, तहसीलदार सुधा डोभाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित एनएच और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात
चमोली में सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर निर्देश दिए