वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा महिला मंगल दल की सदस्यों व इन्टर कॉलेज /आईटीआई दुगड्डा की छात्राओं और ना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज थलीसैंण के छात्र-छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों के संबंध में, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभावों,नए कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप
सितारगंज में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप
55 लाख की समीक्षा ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार