वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना/यातायात प्रभारियों को शादी के सीजन व त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में दिनांक 10.10.2024 को दिन व रात्रि में चलाए गये सघन चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 13 वाहन चालकों (कोटद्वार-09, रिखणीखाल-01,पौड़ी- 01, श्रीनगर-01 व यातायात श्रीनगर- 01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 172 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गयी।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का चैकिंग अभियान अनवरत जारी है।

More Stories
सफाई आयोग के उपाध्यक्ष की अहम बैठक
एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात