25 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रांतीय सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों ने की धामी से मुलाकात

प्रांतीय सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों ने की धामी से मुलाकात

उत्तराखण्ड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 में चयनित अभ्यर्थियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून की सराहना की, जिससे परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और निष्पक्षता के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है। प्रांतीय सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों ने की धामी से मुलाकात

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसके साथ ही परीक्षाओं का कैलेंडर समय पर जारी हो रहा है और सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही हैं।

See also  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे प्रदेश हित में पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।