दुखद ख़बर
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता सीट से कांग्रेस विधायक प्रतीम सिंह की माता जी का आज निधन हो गया। 92 साल की रूपा देवी के निधन पर शोक की लहर है। अंतिम संस्कार कल यानि मंगलवार को हरिद्वार में किया जाएगा। प्रीतम सिंह की माता जी के निधन पर सभी नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रीतम सिंह की माता जी के निधन पर शोक जताया धामी ने कहापू र्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधानसभा से माननीय विधायक प्रीतम सिंह की माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रीतम जी एवं उनके परिवार के साथ हैं।

More Stories
भूस्खलन प्रबंधन को लेकर अहम कदम
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट मंजूर किया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप