12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अभिनेता परेश रावल ने की सीएम धामी से मुलाकात

अभिनेता परेश रावल ने की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता परेश रावल ने भेंट की। उन्होंने बताया कि वे उत्तराखण्ड के देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में पिछले 42 दिनों से अनंत नारायण महादेवन निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस” की शूटिंग कर रहे हैं।

परेश रावल ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। जनता के साथ ही सरकारी विभागों से फिल्मों की शूटिंग के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। शूटिंग के लिए राज्य में बहुत शांत वातावरण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग भी बहुत सकारात्मक विचारधारा के हैं। वे उत्तराखण्ड में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

See also  सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन हैं। राज्य का हर डेस्टिनेशन फिल्मांकन के लिए उपयुक्त है। आदि कैलाश, चकराता, माणा जैसे अनेक स्थल उत्तराखण्ड में हैं। राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹03 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है।

See also  कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम धामी
Ad 1