श्री बदरीनाथ धाम यात्रा में दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू और उनके पुत्र विष्णु मंचू ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उनके साथ महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका और फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। श्री बदरीनाथ मंदिर में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने इन सभी फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया और उन्हें भगवान का प्रसाद भी भेंट किया।

दर्शन के पश्चात अभिनेता अर्पित रंका और मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं को भी काफी सराहा।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बन रह विकास का अहम फैक्टर
मुख्य सचिव ने किया पंतनगर एयरपोर्ट का दौरा, विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा की