8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 130 नई बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 130 नई बसें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ISBT, देहरादून में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 130 नवीनतम BS-06 मॉडल की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। इसके साथ ही, ये बसें राज्य की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 130 नई बसें

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, और राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लोग परिवहन नेटवर्क पर निर्भर हैं। इन नई बसों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

See also  गोपेश्वर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना सरकार का संकल्प है, जिससे राज्य का आर्थिक विकास और पर्यटकों की सुविधा बढ़ेगी। प्रभावी परिवहन तंत्र यात्रियों की सुविधा के लिए न केवल अति-आवश्यक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां पूर्व तक हमारा परिवहन निगम 500 करोड़ रुपए से भी अधिक घाटे में था, अब पिछले तीन वर्षों से निगम मुनाफे में है। परिवहन निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि निगम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

See also  मुख्य सचिव ने की शासन स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चालक-परिचालकों की समस्याओं से भी भली-भांति परिचित है। इसके लिए चाहे डीए में बढ़ोतरी हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मैन-पावर की समस्या का समाधान करना हो, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली के अवसर पर सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया गया है।

 

See also  देहरादून में मनाया गया उल्लास पर्व, सीएम धामी ने की शिरकत
Ad 2