8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे संगठनों का कांग्रेस ने किया समर्थन

छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे संगठनों का कांग्रेस ने किया समर्थन

विभिन्न छात्र संगठनों के द्वारा डीएवी महाविद्यालय से निकले मशाल जुलूस को छात्र नेताओं के आमंत्रण पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार से तत्काल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों जहां अभी तक छात्र संघ चुनाव संपन्न नहीं हो पाए हैं वहां चुनाव की घोषणा कर दीपावली के बाद चुनाव संपन्न कराएं जाने की मांग की। छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे संगठनों का कांग्रेस ने किया समर्थनउन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं को बताया कि शनिवार को इस संबंध में वे पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के आंदोलन के साथ है और अपील करी कि वे अपनी मांगों के लिए अनुशासन बनाए रख आंदोलन करें।

See also  देहरादून में मनाया गया उल्लास पर्व, सीएम धामी ने की शिरकत